
मुंबई : मुंबई महानगर के कई इलाकों में गुरुवार रात हल्की और मध्यम बारिश के साथ मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मुंबई महानगर और इसके उपनगरीय इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश से लोगों को भयानक गर्मी से राहत मिली है।मुंबई में आम तौर पर 10 जून तक मॉनसून आ जाता है।