नई दिल्ली: आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निवास 7 रेसकोर्स पर पौधा लगाया। उनके साथ पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर थे। आज प्रधानमंत्री पूरे देश में पौधा लगाने के अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

वहीं पर्यावरण मंत्रालय आज शहरी वन योजना की शुरुआत करेगा, जिसके तहत राज्यों से वैसे जंगलों के विकास के लिए योजनाएं बनाने को कहा जाएगा, जिनकी अनदेखी हो रही है। लोगों से अपने परिवार के सदस्यों की याद में पौधा लगाने को प्रोत्साहित किया जाएगा।

सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, इरफ़ान पठान जैसे सेलिब्रिटी भी आज पौधा लगा रहे हैं। सरकार के मंत्री भी पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रमों में शरीक़ हो रहे हैं।