भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इतिहासकार, लेखक और पद्म विभूषण बाबासाहेब पुरंदरे के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बाबासाहेब पुरंदरे ने युवा पीढ़ी तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और कार्यों की जानकारी पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। वे स्वयं एक अच्छे रंगमंच अभिनेता थे। उनके द्वारा लिखित नाटक “जाणता राजा” का भोपाल के लालपरेड ग्राउण्ड पर सफल मंचन किया गया था। यह नाटक देश-विदेश में बहुत पसंद किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत श्री पुरंदरे की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।