नई दिल्ली : कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी को भारत रत्न मिलने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। कांग्रेस प्रवक्ता रीता बहुगुणा जोशी ने आज यहां कहा, भारत रत्न मिलने पर वाजपेयी जी को शुभकामनाएं , बधाई। हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भारत रत्न देने की मांग के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का देश और विदेश में सम्मान है। दुनिया की ताकतबर नेताओं की सूची में उनका आठवां अथवा दसवां स्थान होता है। वह पहचान की मोहताज नहीं है। कांग्रेस उनके लिए भारत रत्न देने की मांग नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न दिए जाने की एक प्रक्रिया है। इसकी एक समिति होती है और समिति जो नाम चुनती है उसे ही भारत रत्न दिया जाता है।