नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग कर इस मामले को एक नयी शक्ति प्रदान की। नीतीश कुमार ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्रील अरविन्द केजरीवाल से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज मिले, इसमें वह पूरा सहयोग करेंगे।  

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधान सभा चुनाव में श्री केजरीवाल की पूरी टीम ने जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है, उसके लिए वह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से देश में एक नया संदेश गया है।   केजरीवाल ने  नीतीश कुमार को दोपहर के खाने पर बुलाया था। 

दोनों नेताओं ने देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की लेकिन इस संबंध में पूछने पर नीतीश कुमार ने कहा कि लंच बहुत स्वादिष्ट था।’’ उन्होंने कहा कि एक बार संयोग से  केजरीवाल से उनकी भेंट हुई थी तभी से उन्होंने आपस में मिलने का मन बनाया था।