व्यापर |मैकडोनाल्ड्स इंडिया अब इम्यून बूस्टिंग पर फोकस कर रहा है। इसने हल्दी वाले दूध और मसाला कड़क चाय जैसे दो प्रोडक्ट को अपने मैकैफे मेनू में जोड़ा है। यह दोनों प्रोडक्ट मैकैफे आउटलेट में उपलब्ध होंगे।
305 रेस्टोरेंट चलाता है मैकडी
मैकैफे आउटलेट को चलाने वाली मैकडोनाल्ड की वेस्ट एंड साउथ फ्रेंचाइजी हर्डकास्ले रेस्टोरेंट ने यह जानकारी दी है। यह फ्रेंचाइजी देश के 42 शहरों मे 305 मैकडी रेस्टोरेंट को चलाती है। इसने कहा है कि हल्दी दूध का एक प्रोडक्ट होगा। यह एक अनोखा ट्विस्ट वाला प्रोडक्ट तैयार किया गया है। इसमें आयुर्वेदिक दवाओं का उपयोग किया गया है। यह प्रोडक्ट कफ, खांसी, जुकाम जैसी तमाम बीमारियों के लिए फायदेमंद होगा।
इम्यून बूस्ट करने में प्रमुख भूमिका निभाती है | हल्दी इम्यून बूस्ट करने में प्रमुख भूमिका निभाती है। इसके साथ इलायची और केसर भी इस प्रोडक्ट में मिलेंगे। हर्बल और मसालों के उपयोग वाला दूध तुरंत शरीर को उर्जा देता है। मसाला कड़क चाय को भारतीय ग्राहकों के लिए लव और इमोशन के नजरिए से पेश किया गया है। मसाला चाय देश में एक पारंपरिक पेय पदार्थ है।
99 रुपए में मिलेगी चाय
मसाला कड़क चाय की एक कप की कीमत 99 रुपए होगी। जबकि हल्दी वाले दूध के पैक की कीमत 140 रुपए होगी। मैकडोनाल्ड्स इंडिया के पश्चिमी और दक्षिणी भारत के डायरेक्टर अरविंद आर.पी ने कहा कि हमारे मेनू में इनोवेशन हमेशा होता रहा है। हम इस नए प्रोडक्ट को लेकर उत्साहित हैं। कई सारे रिसर्च में इस बात को बताया गया है कि ग्राहक अब ज्यादा इम्यून वाली रेसिपी और प्रोडक्ट पर फोकस कर रहे हैं।
शाकाहारी बर्गर की होगी बिक्री
दूसरी ओर मैकडोनाल्ड्स यूके और आयरलैंड में इस महीने के अंत से शाकाहारी बर्गर की बिक्री शुरू करेगा। मैकप्लांट बर्गर को पनीर, सॉस जैसे सामानों से तैयार किया गया है। मैकप्लांट को इसके मांसाहारी बर्तनों से अलग बर्तन में पकाया जाएगा। इस महीने में इसे 10 रेस्टोरेंट में शुरू किया जाएगा। बाद में इसे 250 रेस्टोरेंट में शुरू किया जाएगा। अगले साल के अंत तक यूके और आयरलैंड के सभी रेस्टोरेंट में यह शाकाहारी बर्गर उपलब्ध होगा। कंपनी पहले से ही इसे ऑस्ट्रिया, स्वीडेन और डेनमार्क में बेचती है।