वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार हरे निशान में खुले। सेंसेक्स 57,423.65 पर और निफ्टी 17,095 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 80 अंक चढ़कर 57,417 पर और निफ्टी 25 अंक चढ़कर 17,101 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर्स में खरीदारी, जबकि 10 शेयर्स में बिकवाली हो रही है। जिसमें डॉक्टर रेड्डीज और टाइटन के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। एशियन पेंट्स के शेयर में 1% की गिरावट है। BSE पर 2,196 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,515 शेयर्स बढ़त के साथ और 599 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 250 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 214 पॉइंट गिरकर 57,338 पर और निफ्टी 56 पॉइंट फिसलकर 17,076 पर बंद हुआ था।
इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 0.14% की कमजोरी के साथ 35,312 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.33% चढ़कर 15,309 और S&P 500 0.03% की बढ़त के साथ 4,524 पर बंद हुआ।