
कोरबा हमारे देश भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मनाने का कारण यह है कि इस दिन हमारे देश के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन आता है। मेजर ध्यानचंद ने हमारे देश का नाम खेल में अपने उत्तम प्रदर्शन द्वारा बहुत ऊँचा किया। इसीलिए उनके जन्मदिवस को ही राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में मनाया जाता है।
बच्चों में सामाजिक कौशलों एवं टीम भावना एवं सामूहिक कार्यों की भावना को प्रतिस्थापित करने के लिए दीपका स्थित आईपीएस निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में दीपका राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय प्रांगण में बच्चों के लिए विविध खेलों का आयोजन किया गया। माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए थ्रो बॉल तो वहीं सीनियर बच्चों के लिए खो-खो; फुटबॉल, ताइक्वांडो का आयोजन किया गया।बच्चों ने सभी खेलों में उत्साह के साथ भाग लिया एवं अच्छी टीम भावना का प्रदर्शन किया। तथा विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।