नेपिटो: म्यांमार के नेपिटो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, लोगों का भारत के प्रति नजरिया बदला है। इतना ही नही उन्होंने विश्व से पोलियो मुक्त करने के लिए कहा कि हम चाहते हैं कि सार्क देश पोलियो मुक्त हो इस अभियान में भारत हरसंभव मदद के लिए तैयार है। सार्क देशों में भारत एक जिम्मेदारी निभाने को तैयार, यह क्षेत्र पोलियो मुक्त कैसे बने? पोलियो से भारत मुक्त है लेकिन पड़ोसी नहीं। पाकिस्तान में कुछ ना कुछ हो रहा है।

व्यक्ति अपंग हो जाता है। ये मानवता का काम है। भारत इस दिशा में काम करेगा। मोदी ने पाकिस्तान को दक्षेस परिवार का अहम हिस्सा बताया। उन्होंने साथ ही कहा कि आपदा तैयारियों के संबंध में ईस्ट एशिया समिट द्वारा उठाए गए कदम वास्तव में सराहनीय हैं। मोदी ने कहा कि भारत ने अभियान चलाया, मेक इन इंडिया का हिस्सा बनिए। 3 दिन में मुझे विश्व के कई नेताओं से मिलने का मौका मिला। बहुत सुखद अनुभव रहा, यहां की सरकार और जनता को सादर सम्मान। प्रधानमंत्री मोदी का म्यांमार में आखिरी कार्यक्रम है इसके बाद वह आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएंगे।