
अलीगढ़ । कोतवाली अतरौली गांव फजलपुर नलकूप के निकट लगा ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया जिससे धान की फसल में पानी लगा रहा किसान गंभीर रूप से झुलस गया परिजनों ने घायल हुए किसान को अलीगढ़ में कालेज में भतब करा दिया है जहां किसान की गंभीर हालत बनी हुई है। गांव फजलपुर निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र अमर सिंह किसान हैं। उन्होंने अपने खेत में धान की फसल कर रखी है। गांव के ही केहरी सिंह के नलकूप के पानी से उनके खेत की सिंचाई होती है। शनिवार तड़के करीब चार बजे वह अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। प्यास लगने पर वह पानी पीने के लिए नलकूप पर पहुंच गए। चंद्रपाल सिंह पानी पी ही रहे थे कि नलकूप पर लगा ट्रांसफॉर्मर जोरदार ब्लास्ट के साथ फट गया। जिसके चलते ट्रांसफॉर्मर का खोलता हुआ गर्म तेल चंद्रपाल सिंह के ऊपर गिर गया। इससे वह बुरी तरह से झुलस गए। धमाके की आबाज सुन आसपास के खेतों में सिंचाई कर रहे किसान भी केहरी सिंह के नलकूप की तरफ दौड़ पड़े। जहां गंभीर रूप से घायल पड़े चंद्रपाल सिंह को देख किसानों ने उनके परिजनों को घटना की सूचना देते हुए मौके पर बुला लिया। परिजन घायल को आनन फानन में उपचार के लिए अस्पताल सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां किसान की गंभीर हालत बनी हुई है।