नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी पर 'मन की बात' के जरिये लोगों को संबोधित करेंगे। इस संबोधन को ऑल इंडिया रेडियो के सभी चैनलों और दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 बजे से प्रसारित होगा।

कार्यक्रम से पहले पीएम ने एक ट्वीट कर कहा कि आम लोगों की ओर से अलग-अलग विषयों पर उन्हें कई बेहतरीन सुझाव मिले हैं और वह इन्हें अपने संबोधिन में शामिल करेंगे।

उन्होंने लिखा कि स्वच्छ भारत, खेती, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण और स्किल डवेलपमेंट जैसे कई विषयों पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं और विचारों को साझा किया है। पीएम मोदी का रेडियो पर यह इस तरह का दूसरा कार्यक्रम है। इससे पहले 3 अक्टूबर को पहली बार इस कार्यक्रम का प्रसारण किया गया था।