मुंबई। मुंबई के एम पूर्व और एम पश्चिम विभागों में पानी की आपूर्ति प्रणाली को अधिक बेहतर और सुदृढ़ बनाने के लिए मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महानगरपालिका द्वारा तुर्भे निम्नस्तरीय जलाशय से तुर्भे उच्चस्तरीय जलाशय के बीच बनी नई जल सुरंग (जलबोगदा) को चालू करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। इस तकनीकी कार्य के चलते आगामी 29 सितंबर को सुबह 10 बजे से लेकर 30 सितंबर को सुबह 10 बजे तक, यानी पूरे 24 घंटे तक संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी। इसके अलावा, काम पूरा होने के बाद भी अगले सात दिनों तक कुछ इलाकों में पानी कम दबाव के साथ मिलने की संभावना है। बीएमसी प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पर्याप्त पानी का भंडारण पहले ही कर लें और पानी का संभलकर उपयोग करें।
एम पूर्व विभाग के ये इलाके होंगे प्रभावित
इस 24 घंटे के जल व्यवधान से एम पूर्व वार्ड के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख रिहायशी और कॉलोनियों के क्षेत्र प्रभावित होंगे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
-
लल्लूभाई कंपाउंड, कमला रमणनगर, रमण मामा नगर, शिवाजीनगर, लोटस कॉलोनी और गौतम नगर।
-
गायकवाड़ नगर, अयोध्या नगर, वाशीनाका, मानखुर्द, बैंगनवाड़ी, भारत नगर और म्हाडा की इमारतें।
-
चिता कैंप, साठेनगर, जाकिर हुसैन नगर, देवनार गांव एवं कॉलोनी, नया भारत नगर और हशू आडवाणी नगर।
-
नटवर पारेख कंपाउंड, सह्याद्री नगर, बढ़वली गांव, बार्क कॉलोनी, रफीक नगर और मंडाला गांव।
-
नया मंडाला, पद्मानगर, विष्णुनगर, एल.यू. गडकरी मार्ग, आर.एन.ए. पार्क, महाराष्ट्र नगर, इंडियन ऑयल नगर और बी.डी. पाटील मार्ग स्थित रिफाइनरी क्षेत्र।
एम पश्चिम विभाग के क्षेत्रों में भी रहेगा असर
इसके साथ ही एम पश्चिम विभाग के भी कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित या कम दबाव वाली रहेगी, जिनमें प्रमुख क्षेत्र निम्नलिखित हैं:
-
मैत्री पार्क, घाटला, चेंबूर गांवठाण, सुभाष नगर, सुमन नगर, चिखलवाड़ी और आंबेडकर नगर।
-
आनंद नगर, लालडोंगर, सिद्धार्थ कॉलोनी, स्वास्तिक पार्क, पोस्टल कॉलोनी, डब्ल्यू.टी. पाटील मार्ग और मुक्ति नगर।
-
डायमंड उद्यान, सेंट्रल एवेन्यू, घाटला गांव, चेंबूर कैंप, सिंधी कैंप, विजय विहार और भक्ति भवन।
-
समर्थ नगर, गांधी बाजार, जनता मार्केट, इंदिरा नगर, गोल्फ क्लब, रामटेकड़ी और कोकण नगर।
-
गणेश नगर, विजय नगर, अशोक नगर, सिंधी सोसायटी, आर.सी. मार्ग, माहुल गांव और आंबापाड़ा।
-
जिजामाता नगर, जय हिंद नगर, बीपीसीएल क्षेत्र, मझगांव डॉक, टाटा पावर और भक्ति पार्क।
-
तिलक नगर, ठक्करबाप्पा कॉलोनी, पेस्टम सागर, सहकार नगर, श्रमजीवी नगर और पी.एल. लोखंडे मार्ग।
-
रमाबाई कॉलोनी, अमीर बाग, मोतीलाल रहिवासी संघ, कादरिया नगर, महात्मा फुले नगर और अजंता कॉलोनी।
-
मुकुंद नगर, पंजाबी चॉल, नागेवाड़ी और छेड़ा नगर सहित आसपास के तमाम परिसर।
महानगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि जल सुरंग के इस महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने के बाद जलापूर्ति को सुचारू बनाने के प्रयास किए जाएंगे, लेकिन शुरुआती एक हफ्ते तक लोगों को कम दबाव से जूझना पड़ सकता है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस आवश्यक विकास कार्य में पूरा सहयोग करने की अपील की है।





