नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली में पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम की एक स्थायी समिति ने पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

समिति के निर्णय पर तेजी से विचार किया जा रहा है। यह प्रस्ताव दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा पार्किंग शुल्क में 15 अक्टूबर से की गयी बढ़ोतरी के बाद आया है।

प्रस्ताव के अनुसार कार के लिये पार्किंग शुल्क 20 रुपए और दोपहिया के लिए 10 रुपए प्रति घंटे होगा। वर्तमान में यह शुल्क दस घंटे के लिए क्रमश: 10 रुपए और सात रुपए है।